फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Chief Electoral Officer to review election preparations

मुख्य चुनाव अधिकारी ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा 

Mon, 13 Feb 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 13 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
 मुख्य चुनाव अधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंस कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टियों को भेजने, बूथों की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा पहलू पर बिंदुवार जानकारी ली और निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान की तैयारियों समीक्षा के लिए हुई वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव अधिकारी ने प्रथम चरण के चुनाव में व्यवस्थाओं की जानकारी देकर डीएम एसपी से उसके अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने उन्हें बताया कि जिले के सभी 1427 बूथों की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा लिया गया है। बूथों पर आवश्यक सुविधाओं के साथ रोड मैप और कंप्यूनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि 144 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। मंगलवार को मंडी  से पार्टियां रवाना करने की तैयारी कर ली है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंस में डीएम एसपी के अलावा एडीएम अजयकांत सैनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed