फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The centers are empty, the in-charge is absent... the officers are targeting the papers

Pilibhit News: केंद्र सूने, प्रभारी नदारद... कागजों पर लक्ष्य साध रहे अफसर

Fri, 29 Nov 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
The centers are empty, the in-charge is absent... the officers are targeting the papers
पूरनपुर मंडी समिति में सूना पड़ा एफसीआई का धान खरीद केंद्र।संवाद
पीलीभीत। जिले में धान खरीद का लक्ष्य कागजों पर ही पूरा हो रहा है। पूरनपुर, बीसलपुर और शहर की मंडी समितियों के कई क्रय केंद्र सूने हैं। केंद्र प्रभारी नदारद रहते हैं। इसलिए किसान भी नजर नहीं आते।
विज्ञापन

पड़ताल में भी यह बात सामने आ चुकी है। मगर खरीद का लक्ष्य हासिल करने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के कई धान खरीद केंद्रों की पड़ताल में केंद्र सूने और केंद्र प्रभारी नदारद मिले। कई जगहों पर सिर्फ बैनर टंगे मिले। जिम्मेदार सिर्फ खानापूरी करते दिखे।
विज्ञापन

--
एफसीआई के खरीद केंद्र पर टंगा मिला सिर्फ बैनर
पूरनपुर। मंडी समिति स्थित एफसीआई के धान खरीद केंद्र पर शुक्रवार की दोपहर मात्र बैनर टंगा दिखा। उसके सामने एक गोदाम में खरीद केंद्र का कांटा रखा था। खरीद केंद्र प्रभारी हिमांशु ने मोबाइल पर बताया कि जसवंती गोदाम पर चावल उतार रहे हैं। अब तक 341.60 क्विंटल धान की खरीद की गई है। जो किसान खरीद केंद्र पर आए उनका धान खरीदा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
डर से एफसीआई खरीद केंद्र पर नहीं आया किसान
पूरनपुर। खरीद केंद्र के समीप घूमते मिले अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व में एफसीआई खरीद केंद्र पर धान तौलने पर सौ रुपये सुविधा शुल्क की मांग की गई थी। इस पर खरीद केंद्र प्रभारी से उनकी मारपीट हुई थी। उनका तर्क है कि एफसीआई खरीद केंद्र पर मारपीट के डर से किसान नहीं आ रहे हैं। संवाद

--
नियमित रूप से नहीं खुलता है एफसीआई का क्रय केंद्र
बीसलपुर। मंडी परिसर स्थित एफसीआई का राजकीय धान क्रय केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता है। इस केंद्र पर रोजाना काफी किसान धान तौलवाने आते हैं और घंटों भटकने के बाद मायूस होकर लौट जाते हैं। इस कारण केंद्र पर न के बराबर धान की तौल हुई है। शुक्रवार को क्रय केंद्र प्रभारी विकास कुमार केंद्र पर मौजूद नहीं मिले। क्रय केंद्र पर कांटा लगा था, लेकिन बारदाना नजर नहीं आया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि वह इस केंद्र का शनिवार को निरीक्षण करेंगे। संवाद
--

केंद्र प्रभारी को नहीं पता कितना खरीदा धान

घुंघचाई। घुंघचाई साधन सहकारी समिति पर दो धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दिलावरपुर के नाम से यूपीएसएस और घुंघचाई नाम से पीसीयू का खरीद केंद्र है। शुक्रवार दोपहर दोनों क्रय केंद्रों पर बैनर लगा था। पीछे छलना और उसी से सटा कर कांटा रखा हुआ था। केंद्र पर सन्नाटा था। केंद्र प्रभारी सुखलाल से जब धान खरीद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। कहा कि अधिकारी ही बता पाएंगे।
--


लक्ष्य के सापेक्ष आधी भी नहीं हो सकी खरीद

जहानाबाद। बारात बोझ निसरा के धान क्रय केंद्र पर दोपहर के समय केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं थे। मोबाइल पर बताया कि बैंक आया हूं। थोड़ी देर में पहुंचे केंद्र प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र का धान खरीद का लक्ष्य 16,000 क्विंटल है। अब तक 6945.20 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। इसमें 4300 क्विंटल धान डिलीवर हो चुका है। शेष का स्टाॅक केंद्र पर लगा है। इस हिसाब से केंद्र पर अब तक लक्ष्य की आधी खरीद भी नहीं हो सकी है। संवाद
--
केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनुपस्थित मिलने वाले केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है। जिन केंद्रों पर केंद्र प्रभारी नहीं थे, उन पर कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों के प्रबंधकों से कहा जाएगा। जिले में अब तक लक्ष्य के लगभग 30 प्रतिशत खरीद हो चुकी है।

- विजय शुक्ला, डिप्टी आरएमओ

पूरनपुर मंडी समिति में सूना पड़ा एफसीआई का धान खरीद केंद्र।संवाद

पूरनपुर मंडी समिति में सूना पड़ा एफसीआई का धान खरीद केंद्र।संवाद

पूरनपुर मंडी समिति में सूना पड़ा एफसीआई का धान खरीद केंद्र।संवाद

पूरनपुर मंडी समिति में सूना पड़ा एफसीआई का धान खरीद केंद्र।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed