फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The candidate should be such that he should not have any feeling of discrimination in his heart.

Pilibhit News: प्रत्याशी ऐसा हो... जिसके दिल में न हो भेदभाव की भावना

Sun, 14 Apr 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
The candidate should be such that he should not have any feeling of discrimination in his heart.
अमरिया क्षेत्र के गांव धुधरी में चुनावी चर्चा करते लोग । संवाद
अमरिया। पीलीभीत सीट के क्या मुद्दे हैं। प्रत्याशी कैसा हो और किन कामों को प्राथमिकता दे, इसको लेकर शहर से गांवों तक चुनावी चर्चाएं हो रहीं हैं। मतदाता, अपनी राय रख रहे हैं। शनिवार को अमरिया क्षेत्र के धुंदरी चौराहे पर ग्रामीण चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे।
विज्ञापन

शहादत हुसैन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रत्याशी अपने जिले का ही होना चाहिए। जिससे वह हर समय एक-दूसरे के सुख-दुख को समझ सके। क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी गंभीर रहे। अजमत शाह का कहना था कि अधिकतर पार्टियां बाहरी लोगों को चुनाव मैदान में उतार देती हैं। चुनाव जीतने के बाद वे लोग अपने घर लौट जाते हैं। जरूरत के समय कोई दिखाई नहीं देता है। स्थानीय प्रत्याशी से इतना लाभ है कि वह जमीनी हकीकत को भली-भांति जानता है।
विज्ञापन

-
मुस्लिम मतदाताओं को ठगती हैं पार्टियां
अब्दुल माजिद का कहना था कि अब तक सभी पार्टियां तरह-तरह का प्रलोभन देकर मुस्लिम मतदाताओं को ठगती रही हैं। इस बार किसी नेता के बहकावे में न आकर सोच-समझकर कर मतदान किया जाएगा। मोहम्मद अहमद ने कहा कि प्रत्याशी के दिल में भेदभाव की भावना नहीं होनी चाहिए। जरूरी है कि वह सभी से समान व्यवहार करे। बाबू बक्श ने कहा कि जो प्रत्याशी हमारे क्षेत्र में रोजगार देगा। क्षेत्रीय समस्याओं को देखेगा और विकास कार्य कराएगा, उसी के पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed