Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bullion market begins to liven up ahead of Dhanteras.

Pilibhit News: धनतेरस पर सराफा बाजार में बढ़ने लगी रौनक

Thu, 05 Nov 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 05 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The bullion market begins to liven up ahead of Dhanteras.
राघव अग्रवाल।
पीलीभीत। धनतेरस को लेकर सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को मनाए जाने वाले धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। त्योहार को देखते हुए बुधवार से ही सराफा कारोबारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के जेपी रोड स्थित शोरूमों को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है। वहीं, दुकानों के काउंटरों पर नए डिजाइन के आभूषणों को सजाकर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

धनतेरस पर चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पायल और चांदी के नोट खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सोने की चेन, पेंडिल, झुमके और अंगूठियों की भी मांग बनी हुई है। बाजार में महिलाएं और युवतियां अपनी पसंद के आभूषण देखने के लिए शोरूम पहुंच रही हैं। खासतौर पर नाम के अक्षर, ओम और दिल के आकार वाले पेंडिल पसंद किए जा रहे हैं। इनके साथ पतली सोने की चेन की एडवांस बुकिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं पुरुषों में भी सोने की अंगूठी, बिस्किट, रोप, कर्ब और नवाबी चेन को लेकर उत्साह है। कई ग्राहक अपनी पसंद के डिजाइन के आभूषण तैयार कराने के लिए ऑर्डर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस को लेकर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। लोग बजट के अनुसार कुछ रकम जमा कर एडवांस बुकिंग करा रहे हैं, ताकि पर्व के दिन अपनी पसंद के आभूषण खरीद सकें। कारोबारियों को इस बार धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

00
बाजार में धनतेरस को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं, त्योहार पर कल काफी मुनाफे की उम्मीद है इस बीच प्रतिस्पर्धा के चलते एक से एक आभूषण डिजाइन मंगवाए गए हैं। - राघव अग्रवाल, सराफा कारोबारी


00
बाजार में जिस तरह से भीड़ बढ़ रही है, धनतेरस पर पिछले साल के मुकाबले अच्छे कारोबार की उम्मीद है। एक से एक नए चेन व पैंडल, चांदी के सिक्के के डिजाइन भी आए हैं। - कमल अग्रवाल, सराफा कारोबारी

राघव अग्रवाल।

राघव अग्रवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed