फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bull that was injured after being hit by a train was dragged away from the Gaushala and died

Pilibhit News: ट्रेन से टकराकर घायल हुए सांड़ को गोशाला से खींच ले गई मौत

Thu, 03 Apr 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The bull that was injured after being hit by a train was dragged away from the Gaushala and died
पूरनपुर(पीलीभीत)। ट्रेन से टकराकर घायल हुए सांड़ की गो-आश्रय स्थल में भी जान नहीं बच सकी। गर्भवती बाघिन गोशाला में घुसकर सांड़ को खाई में खींच ले गई और मार डाला। केयर टेकर ने शोर भी मचाया। मगर बाघिन खाई में बैठकर मारे गए सांड़ को खाती रही। सुबह सांड़ का अधखाया शव खाई में मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांड़ के शव को जमीन में गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया।
विज्ञापन


सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर के समीप सोमवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर दो छुट्टा पशुओं की मौत हो गई थी। जबकि, सांड़ घायल हो गया था। पुलिस ने दोनों मृत पशुओं के शव दफन करा दिए थे। घायल सांड़ को इलाज के लिए गांव गढ़ाकलां की गोशाला में भेजा गया था।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब दो बजे गढ़ाकलां की गोशाला में घुसी बाघिन ने घायल सांड़ को दबोच लिया और खींचकर बाहर खाई में ले जाकर मार डाला। आहट पर गोशाला के केयर टेकर रामदीन ने शोर-शराबा किया। बाघिन के डर से रामदीन रात में गांव में इसकी सूचना देने नहीं गया और गोशाला में ही छिपा रहा। मोबाइल न होने से घटना की सूचना किसी को नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान राममूर्ति ने बताया कि सुबह केयर टेकर ने घटना की सूचना दी। कई लोगों के साथ गोशाला पहुंचकर सांड़ की तलाश की। तब सांड़ का अधखाया शव गोशाला के समीप खाई में पड़ा मिला। बताया कि घटना की सूचना खुटार रेंजर को दी। मौके पर पहुंची टीम ने सांड़ के शव को दफन करा दिया। साथ ही बाघिन की क्षेत्र में चहल-कदमी की जानकारी देकर सतर्क रहने की जानकारी दी और टीम वापस लौट गई।



10 दिन पहले गोशाला में घुसकर गोवंश को किया था घायल

गांव पिपरा मुजप्ता, गढ़ाकलां, सुल्तानपुर, माती माफी और आसपास क्षेत्र में बाघिन करीब ढ़ाई महीने से चहलकदमी कर रही है। रविवार रात बाघिन ने गांव पिपरा मुजप्ता के समीप छुट्टा पशु को दौड़ाकर गेहूं के खेत में मार डाला। शोर-शराबा पर बाघिन छुट्टा पशु का अधखाया शव छोड़कर खेतों में चली गई थी। 21 मार्च को बाघिन ने गांव सुल्तानपुर के समीप छुट्टा पशु को दौड़ाकर गांव की गोशाला के समीप मार डाला था। 10 दिन पहले भी बाघिन ने गोशाला मेेंं घुसकर एक गाय पर हमला कर घायल कर दिया था। बाघिन की चहल-कदमी से क्षेत्र के लोग दहशत में है। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी शिरीष कुमार ने बुधवार को गोशाला पहुंचकर घटना की जानकारी ली।


----

इलाके में कई दिनों से गर्भवती बाघिन चहल-कदमी कर रही है। मंगलवार रात को बाघिन ने ही गोशाला में घुसकर सांड़ को मारा है। निगरानी को टीमें लगाई गई हैं। लोगों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। गर्भवती बाघिन को लेकर उच्च अफसरों को इसकी सूचना दी गई है। अफसरों के निर्देश पर ही कोई कार्रवाई होगी।- मनोज कुमार, रेंजर सामाजिक वानिकी खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed