फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The brother-in-law, who came to the in-laws' house, raped the minor sister-in-law

ससुराल आए जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

Mon, 04 Jul 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law, who came to the in-laws' house, raped the minor sister-in-law
न्यरिया/पीलीभीत। न्यूरिया थाने में एक महिला ने दामाद पर अपनी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि 17 फरवरी को उसके पड़ोस में शादी थी। इसमें शामिल होने जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी दामाद और बड़ी पुत्री आई थी। शाम को शादी में शामिल होने के लिए परिवार वाले पड़ोस में चल गए। इसके बाद दामाद वापस घर लौट आया और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किसी से कहने पर उसने बहन को तलाक देने की धमकी दी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद दामाद घर लौटा तो किशोरी को भी मेला दिखाने के बहाने ले गया और कुछ दिन बाद वापस भेजने की बात कही। अपने घर ले जाकर फिर आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी दामाद के गांव के ही एक युवक ने पुत्री को वापस ले जाने को फोन किया था।
विज्ञापन

इस पर कुछ दिन बाद पुत्री को लेकर घर आ गए। पुत्री घर आने के बाद भी परेशान थी। इस पर उससे जानकारी की तो उसने पूरी घटना बता दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर लल्लन सिंह बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed