{"_id":"687949571f42d9ad2a0bd34a","slug":"the-body-of-the-girl-was-found-five-kilometers-away-from-the-incident-spot-the-family-members-created-a-ruckus-on-the-highway-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-139928-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घटनास्थल से पांच किमी दूर मिला युवती का शव, परिजनों ने हाईवे पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घटनास्थल से पांच किमी दूर मिला युवती का शव, परिजनों ने हाईवे पर किया हंगामा
Fri, 18 Jul 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
युवती का शव बरामद होने के बाद परिजनों के हंगामे समय पीलीभीत- बरेली मार्ग पर लगी वाहनों की कतार
जहानाबाद। दो दिन पहले खमरिया पुल से अप्सरा नदी में कूदी युवती का शव घटनास्थल से करीब पांच किमी. दूर बार नवादा गांव के पास नदी में मिला। युवती का शव मिलने के बाद परिजनों ने खमरिया पुल के पास पीलीभीत-बरेली हाईवे पर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
जहानाबाद कोतवाली के एक गांव निवासी युवती मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खमरिया पुल से अप्सरा नदी में कूद गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। चर्चा थी कि युवती के साथ एक युवक भी नदी में कूदा था। बाद में वह निकलकर बाहर चला गया। मामले में युवती के परिजनों ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही युवक पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बताया था कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद युवती को नदी में धक्का दे दिया। बृहस्पतिवार सुबह युवती का शव बार नवादा के पास नदी से बरामद हुआ। पता चला तो परिजनों ने खमरिया पुल के पास बरेली हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। युवक पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने परिजनोें को समझाया और एफआईआर की कॉपी दी। इसके बाद युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हंगामे की वजह से पीलीभीत-बरेली हाईवे पर करीब 20 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। परिजनों के हटने के बाद पुलिस ने आवागमन बहाल कराया। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।