फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of the foothills of the Himalayas and the beauty of the Katna river

हिमालय की तलहटी की देहवा और कटना नदी की संवरेगी सूरत

Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The body of the foothills of the Himalayas and the beauty of the Katna river
पीलीभीत। हिमालय की तलहटी में बसे पीलीभीत को नदियों की जननी भी कहा जाता है। लखनऊ की शान गोमती का उद्गम यहीं से हुआ हैं। अवैध खनन, अतिक्रमण और प्रदूषण से मैली हो चुकी देहवा और कटना नदी की सूरत अब बदलेगी और अवरिल धारा बहेगी। शासन की ओर से जारी नदियों की पुनरुद्धार योजना में जिले की इन दोनों नदियों को शामिल किया गया है। इसके बाद प्रशासन कार्ययोजना तैयार करने में जुट गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत से शाहजहांपुर और हरदोई तक 195.9 किलोमीटर तक देहवा नदी और पीलीभीत से शाहजहांपुर तक 35.8567 किलोमीटर तक कटना नदी पर कार्य होगा। कटना नदी बीसलपुर, बिलसंडा से होकर गुजरती है। विलुप्त होती प्रदेश की 50 नदियों को संवारने के लिए ग्राम विकास आयुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह ने आदेश जारी किया। इसमें जिले की देहवा और कटना नदी को भी शामिल किया गया है। इसमें मनरेगा के तहत इसके कार्य कराए जाएंगे। इनको रिमोट सेंसिंग पर लेकर जीआईएस के जरिये चिन्हिकरण किया जाएगा। इनका प्रवाह बढ़ाया जाएगा। नदियों के दोनों तरफ पक्के निर्माण हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदूषण और अवैध खनन रोकना सबसे बड़ी चुनौती
बीसलपुर क्षेत्र में कटना नदी से सबसे ज्यादा अवैध खनन होता है। इसके अलावा प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। देहवा नदी की बात करें तो शहर की गंदगी नालों से होकर इस नदी में पहुंचती है। कई जगहों पर तो इन नदियों का वजूद ही खतरे में आ गया है। दोनों नदियों का आंचल सिकुड़ता जा रहा है। उम्मीद है कि अब इन नदियों को फिर से एक नया जीवन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की दो नदियां देहवा और कटना नदी के पुनरुद्धार किया जाएगा। शासन ने दोनों नदियों को पुनरुद्धार योजना में शामिल किया है। कार्य योजना तैयार करा रहे हैं। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जहां अवैध खनन हो रहा है वहां टीमें भेजकर दिखवाएंगे। खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed