{"_id":"6802a442699faf3457092624","slug":"the-body-of-the-councilors-husband-was-found-floating-in-the-gauhania-pond-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134390-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गौहनिया तालाब में उतराता मिला सभासद के पति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गौहनिया तालाब में उतराता मिला सभासद के पति का शव
Sat, 19 Apr 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
मृतक शैलेंद्र बहादुर सिंह का फाइल फोटो
पीलीभीत। घर से सुबह निकले सभासद के पति का शुक्रवार देर शाम गौहनिया तालाब में शव उतराता मिला। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। परिजनों ने पोस्टमॉॅर्टम कराने से इनकार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के निरंजनकुंज कॉलोनी निवासी वार्ड नंबर सात की सभासद सुनीता सिंह ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र बहादुर सिंह (70) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे निजी कार्य के चलते शहर में निकले थे। इसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। इसपर परिजन चिंतित हुए और तलाश शुरू की। परिजनों ने परिचितों से जानकारी करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। इसके बाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शुक्रवार देर शाम उनका शव गौहनिया तालाब में उतराता मिला। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया।