फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a young man was found hanging from a tree in the garden with a sari noose

Pilibhit News: बाग में पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 17 Jul 2024 03:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree in the garden with a sari noose
मृतक प्रमोद का फाइल फोटो।
मझोला/पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव गौहर में युवक का शव बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला। जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक आगरा में रहकर नौकरी करता था। एक दिन पूर्व ही वह गांव आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


न्यूरिया के गौहर गांव निवासी प्रमोद कुमार (24) वर्ष पुत्र हरद्वारीलाल आगरा में कोल्ड स्टोर में नौकरी करता था। सोमवार सुबह वह गांव स्थित घर आया था। दिनभर घर पर ही रहा। इसके बाद पड़ोस के गांव हरकिशनपुर गया था। लौटने के बाद परिजनों के साथ खाना गया और सो गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तड़के घर से बाहर चला गया। करीब सात बजे ग्रामीणों से सूचना मिली की गांव के बाहर स्थित पेड़ से उसका शव लटक रहा है। साड़ी से फंदा लगाया गया था। जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद न्यूरिया थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। सीडीआर की मदद भी ली जा रही है।

मृतक प्रमोद का फाइल फोटो।

मृतक प्रमोद का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed