फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a villager who had left home four days ago was found in suspicious circumstances.

Pilibhit News: चार दिन पहले घर से निकले ग्रामीण का संदिग्ध हालात में मिला शव

Sun, 19 Apr 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager who had left home four days ago was found in suspicious circumstances.
ग्राम गंगापुरी में घटना स्थल पर जांच करती फील्ड यूनिट की टीम फोटो संवाद
बरखेड़ा। ग्राम गंगापुरी के पास शनिवार सुबह चार दिन पहले घर से निकले 55 वर्षीय सुखलाल का शव संदिग्ध हालात में मिला। इससे इलाके में हलचल रही। मृतक की पहचान सुखलाल निवासी वार्ड नंबर पांच कस्बा बरखेड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी धनदेवी के अनुसार, सुखलाल नाई का कार्य करते थे। शादी-विवाह में यजमानी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। वह 14 अप्रैल को रात करीब 10 बजे ग्राम गंगापुरी में नत्थूलाल के पुत्र विक्रम के लगन कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को विक्रम की शादी संपन्न होने के बाद से ही सुखलाल लापता हो गए। शनिवार सुबह करीब 9 बजे परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि गंगापुरी गांव के पास पिपरा खास निवासी बेचेलाल के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सुखलाल के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियां और एक पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed