फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a farmer who went to cut grass was found in a sugarcane field, murder alleged

Pilibhit News: घास काटने गए किसान का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या का आरोप

Fri, 28 Jun 2024 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer who went to cut grass was found in a sugarcane field, murder alleged
शब्बीर का फाइल फोटो।
पूरनपुर (पीलीभीत)। घर से घास काटने की जानकारी देकर निकले किसान का शव गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला। चेहरा लहूलुहान था, कान और उसके पास भी चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। प्रारंभिक जांच में बिजली गिरने से मौत के बाद किसी पशु के किसान के शव पर हमला करने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव केसरपुरकलां निवासी दीन मोहम्मद ने बताया कि उनके भाई शब्बीर (50) बुधवार सुबह करीब सात बजे घास काटने और कुछ देर में लौटने की जानकारी देकर घर से निकले थे। दोपहर बाद तक वह घर नहीं लौटे। इसपर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

देर शाम गांव कजरी निरंजनपुर के समीप एक गन्ने के खेत में खून से लथपथ उनका शव मिला। परिजन शव को घर उठा लाए। देर रात घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने घर पहुंचकर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। हालांकि परिजनों किसी से रंजिश से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक चार भाइयों में मझला था। शब्बीर के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र और एक पुत्री है। एक पुत्र और पुत्री की शादी हो चुकी है।
00
शब्बीर के कान के पास चोट थी। उससे खून निकल रहा था। उसके कपड़े भी कई जगह से फटे थे। चेहरा काला पड़ गया था। प्रथम दृष्टया बिजली गिरने से मौत और बाद में किसी पशु के शव पर हमला करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- आलोक सिंह, सीओ

शब्बीर का फाइल फोटो।

शब्बीर का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed