फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mustafabad Gate will be decorated with jungle safari, craft plaza

Pilibhit News: मुस्तफाबाद गेट पर जंगल सफारी के साथ मिलेगा जायका, सजेगा क्राफ्ट प्लाजा

Thu, 15 Oct 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 15 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mustafabad Gate will be decorated with jungle safari, craft plaza
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। जंगल सफारी का रोमांच, तराई के जायके का स्वाद और स्थानीय हस्तशिल्प की खरीदारी। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का मुस्तफाबाद पर्यटक गेट आगामी पर्यटन सत्र में पर्यटकों को कुछ ऐसा ही नया अनुभव देने की तैयारी में है। यहां प्रवेश द्वार परिसर को पर्यटन सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई गई है। पार्किंग परिसर में फूड एंड क्राफ्ट प्लाजा विकसित होगा, जहां पांच स्टॉल पर स्थानीय व्यंजन और हस्तशिल्प उत्पाद उपलब्ध होंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स प्ले जोन बनाया जाएगा, जबकि महिला पर्यटकों की सुविधा और निजता के लिए यूटिलिटी रूम तैयार किया जाएगा।
तराई की जैव विविधता और बाघों की मौजूदगी के लिए देश-विदेश में पहचान रखने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस बार जोर केवल पर्यटकों को जंगल सफारी कराने पर ही नहीं, बल्कि उनके पूरे भ्रमण को सुविधाजनक और यादगार बनाने पर भी है। इसी क्रम में सबसे लोकप्रिय मुस्तफाबाद पर्यटक गेट परिसर को नए सिरे से विकसित करने की तैयारी की जा रही है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में महोफ, मुस्तफाबाद और बराही तीन प्रमुख पर्यटक गेट हैं। इनमें मुस्तफाबाद गेट पर्यटकों की पसंद के मामले में आगे रहा है। पिछले पर्यटन सत्र के दौरान साढ़े सात महीने में इस गेट से 39,201 पर्यटकों ने जंगल सफारी की। इससे विभाग को 99.52 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही और गेट की लोकप्रियता को देखते हुए यहां सुविधाओं का विस्तार करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


स्थानीय स्वाद के साथ हस्तशिल्प की खरीदारी

मुस्तफाबाद गेट के पार्किंग परिसर में फूड एंड क्राफ्ट प्लाजा बनाया जाएगा। इसके तहत पांच स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। यहां पर्यटक चाय और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ तराई के हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी भी कर सकेंगे। इन स्टॉल का संचालन इको विकास समितियों के माध्यम से कराया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के लिए प्ले जोन, महिलाओं को मिलेगी सहूलियत

परिवार के साथ आने वाले सैलानियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिसर में किड्स प्ले जोन भी तैयार किया जाएगा। वहीं, महिला पर्यटकों की सुविधा और निजता को प्राथमिकता देते हुए यूटिलिटी रूम बनाया जाएगा। इन व्यवस्थाओं से पर्यटकों को सफारी से पहले और बाद में परिसर में अधिक सहूलियतें मिल सकेंगी।


वर्जन

पर्यटकों को बेहतर अनुभव और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मुस्तफाबाद गेट पर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे पर्यटकों को सहूलियत मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। आगामी पर्यटन सत्र के लिए तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। - मनीष सिंह, डीएफओ, पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed