फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Best Costume designer Damini these festive

दामिनी बनी बेस्ट कास्ट्यूम डिजायनर इन फेस्टिव

Mon, 06 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 06 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
The Best Costume designer Damini these festive
दामिनी बनी बेस्ट कास्ट्यूम डिजायनर इन फेस्टिव
पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एंड हायर स्टडीज में हुई रिच्वल फेस्टिव फ्यूजन में छात्राओं ने विभिन्न त्योहार व रस्मों पर प्रयोग में आने वाले परिधानों को रैंपवॉक कर पेश किए।इंस्टीट्यूट में गृह विज्ञान संकाय की ओर से सोमवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू ने दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रथम चरण में एमएससी गृह विज्ञान की छात्राओं ने होली, दिवाली, बैसाखी, ईद व क्रिसमस थीम पर तैयार परिधानों के साथ रैंपवॉक किया। द्वितीय चरण में एमएससी व बीएससी गृह विज्ञान की छात्राओं ने एकल नृत्य पेश किया। निर्णायक मंडल में शामिल अरीना खान व कंचन कटारिया ने परिणाम की घोषणा की। इसमें होली व क्रिसमस कॉस्टयूम में दामिनी जौहरी, दिवाली व बैसाखी कॉस्टयूम में आरती मौर्य, ईद कॉस्टयूम में इंदु शर्मा विजेता रही। हल्दी रस्म में पूनम, मेंहदी, इंगेजमेंट, व वेडिंग कॉस्टयूम में आरती मौर्य, संगीत में दामिनी जौहरी विजेता रहीं। बेस्ट कास्ट्यूम डिजायनर इन फेस्टिव की विजेता दामिनी जौहरी व बेस्ट कॉस्टयूम डिजायनर इन वेडिंग की विजेता आरती मौर्य रहीं। एकल नृत्य में आरती मौर्य ने बाजी मारी। समापन पर उप प्रधानाचार्य डॉ. गीतिका शुक्ला ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम डॉ. निर्मल कौर व डॉ. मोहिनी गुप्ता के निर्देशन में हुआ, जबकि संचालन नेहा कमर व वीरेंद्रपाल कौर ने किया। बच्चों ने रैंपवॉक कर सभी का मन मोहा। इस मौके पर गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष पूजा सक्सेना, डॉ. ओमप्रकाश, हरेंद्र सिंह रावत, विनीता, ईशा महेंदूू्र, छाया गंगवार, स्वाती गंगवार, आस्था अग्रवाल, इमरोज खान, शहजाद खान, हिमांशु खंडेलवाल आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed