{"_id":"67c8a9086015c3dad80e7349","slug":"the-bear-reached-mala-colony-the-forest-department-rescued-it-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-131824-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: माला काॅलोनी पहुंचा भालू, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: माला काॅलोनी पहुंचा भालू, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन
पीलीभीत। पीटीआर के जंगल से बाहर वन्यजीवों की बढ़ती चहलकदमी ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबक बन रही है। बुधवार सुबह माला जंगल से बाहर निकला एक भालू माला कॉलोनी की आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। भालू को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर रेंज की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद भालू को पिंजरे में कैद कर लिया।
रेस्क्यू के बाद टीम भालू को लेकर माला रेंज कार्यालय लेकर पहुंची। जहां उच्च अफसराें ने पहुंचकर भालू की स्थिति को परखा। विभागीय चिकित्सक ने भी स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जांच की। बताया जा रहा है कि भालू पहले भी कॉलोनी के निकट माला स्टेशन के क्षेत्र में चहलकदमी करता देखा जाता रहा है। बुधवार सुबह आबादी क्षेत्र में पहुंचे भालू की ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाई। जो सोशल मीडिया पर वायरल भी रही है। माला रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि भालू का रेस्क्यू किया गया है। माला रेंज कार्यालय में रखकर उसकी देखरेख की जा रही है। चिकित्सक मेडिकल जांच कर रहे हैं। उच्च अफसरों के निर्णय के बाद भालू को जंगल के सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा।
मंगलवार रात को भी गांव में पहुंचा था भालू
रेस्क्यू किए गए भालू की सक्रियता 24 घंटे पूर्व से बढ़ गई थी। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार रात भी भालू जंगल से बाहर निकाल कर आबादी में पहुंच गया था। हालांकि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू को जंगल की ओर खदेड़ दिया था। बुधवार सुबह फिर भालू ने गांव में दस्तक दी। इसके बाद विभाग ने उसे रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया।