{"_id":"69af0bca5a0b641c2008a783","slug":"the-balcony-of-the-architectural-house-collapsed-the-homeowner-died-after-being-buried-under-the-debris-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-155108-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहा, मलबे में दबकर गृहस्वामी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहा, मलबे में दबकर गृहस्वामी की मौत
Mon, 09 Mar 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से गृहस्वामी गांव डांडिया भगत निवासी नन्हेलाल की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव डंडिया भगत निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को उसके चाचा नन्हेलाल (42) और चचेरा भाई दीपक (18) मजदूरों के साथ घर के बाहर दीवार पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी समय दरवाजे के ऊपर रखा गया छज्जा भरभराकर ढह गया। पिता-पुत्र मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार पर एकत्र हुए आसपड़ोस के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला।
निजी वाहन से इलाज के लिए पीलीभीत ले जाया जा रहा था। रास्ते में नन्हेलाल ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक की हालत भी नाजुक बताई गई है। उसे पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं।