{"_id":"67aa47136fbf8c8ebb0a2f36","slug":"the-attacking-bull-was-caught-and-taken-to-the-animal-shelter-villagers-heaved-a-sigh-of-relief-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-130517-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हमलावर सांड़ को पकड़कर पशु आश्रय स्थल पहुंचाया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हमलावर सांड़ को पकड़कर पशु आश्रय स्थल पहुंचाया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Tue, 11 Feb 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव भसूंडा में सोमवार को एक माह से उत्पात मचा रहे हमलावर सांड़ को पकड़कर पशु आश्रय गृह में पहुंचा दिया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
गांव भसूंडा में पिछले एक माह से एक हमलावर सांड़ उत्पात मचा रहा था। इस सांड़ ने आठ फरवरी को खेत पर जा रहे गांव के किसान गोपाल देव शर्मा को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। अगले दिन इसी सांड़ ने गांव के मुख्य रास्ते को करीब एक घंटे तक रोका था।
नायब तहसीलदार ने पूरे मामले की रिपोर्ट एसडीएम नागेंद्र पांडेय को सौंप थी। एसडीएम ने उसी दिन पंचायत विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को इस समस्या का अतिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। अमर उजाला ने नौ फरवरी के अंक में पृष्ठ संख्या आठ पर भसूंडा गांव में हमलावर सांड़ की दहशत ,एक घंटा रोका रास्ता शीर्षक से सचित्र विस्तृत समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने सांड़ को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने सोमवार को गांव पहुंचकर हमलावर सांड़ को पकड़ लिया और गांव राजूपुर स्थित पशु आश्रय गृह में पहुंचा दिया।