{"_id":"61ce135da069cc26f724c86d","slug":"the-attached-property-of-the-rice-mill-owner-could-not-be-auctioned-due-to-non-payment-of-even-the-minimum-bid-pilibhit-news-bly471004044","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम बोली भी न लगने से नीलाम नहीं हो सकी राइस मिल मालिक की कुर्क संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम बोली भी न लगने से नीलाम नहीं हो सकी राइस मिल मालिक की कुर्क संपत्ति
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएमआर का 10.60 करोड़ रुपये कीमत का चावल हड़पने के आरोप से घिरे दो राइस मिलर्स की कुर्क संपत्ति की नीलामी को बोली लगाई गई। चार बोलीदाताओं ने भाग लिया। नीलाम में भाग लेने वालों ने न्यूनतम बोली तक नहीं लगाई। इससे संपत्ति नीलाम नहीं हो सकी। अब फिर से तारीख लगाई जाएगी।
पिछली धान खरीद में खरीद केंद्रों पर खरीदे गए धान को कूटने को राइस मिलों को दिया गया था। राइस मिलर्स को 67 प्रतिशत के हिसाब से कस्टम मिलिंग राइस का उतार गोदामों में करना था। तीन राइस मिलर्स ने चावल उतार नहीं किया था। कई नोटिस के बाद एक राइस मिलर ने चावल का उतार कर दिया था। दो राइस मिलर कई नोटिस के बाद भी चावल का उतार नहीं किया। इस पर जसवंती राइस मिल की पार्टर जगमोहन राय की पत्नी रजनी अग्रवाल और विजय अग्रवाल की पत्नी चमन अग्रवाल पर, जयगुरु राइस मिल के पार्टनर जगमोहन राय अग्रवाल और विजय अग्रवाल के पुत्र कपिल अग्रवाल पर चावल को गबन करने की रिपोर्ट सितंबर माह में दर्ज कराई थी। मिलरों पर 10.60 करोड़ रुपये कीमत का चावल उतार न कर हड़पने का आरोप था। चावल उतार को क्रय एजेंसी की ओर से 12 मार्च, 25 मार्च, नौ अप्रैल, 16 जून 2021 को सीएमआर जमा करने का नोटिस दिया गया। इसके बाद एक सितंबर, सात सितंबर को सीएमआर के मूल्य की धनराशि जमा करने का नोटिस दिया गया। मगर धनराशि जमा नहीं की गई। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच की। तब आठ सितंबर को मिल में चावल का स्टाक न मिलना पाया गया था। इसके बाद राइस मिलों को कुर्क कर लिया गया था। अब कुर्क राइस मिलों की संपत्ति का सत्यापन करा लिया गया। इसके बाद नीलामी बृहस्पतिवार को करना तय किया गया था। संपत्ति नीलाम कराने को बृहस्पतिवार को आरएफसी जोगेंद्र सिंह, आरएमओ राममूर्ति वर्मा, तहसीलदार अशोक गुप्ता, डिप्टी आरएमओ ज्ञानचंद वर्मा पूरनपुर तहसील पहुंचे। नीलाम लगाने को चार लोगों ने बोली लगानी शुरू की। मगर न्यूनतम बोली भी न लगने पर कुर्क संपत्ति को नीलाम नहीं किया जा सका।
कई राइस मिलर्स को भी फोन करके बुलाया
पूरनपुर। कुर्क संपत्ति किसी तरह नीलाम हो जाए। इसको लेकर नगर के कई राइस मिलर्स और अन्य लोगों को फोन कर नीलाम में भाग लेने को बुलाया गया। मगर इन लोगों ने बोली नहीं लगाई।
विज्ञापन
दोनों राइस मिलर्स पर करीब 12 करोड़ रुपये बकाया है।न्यूनतम बोली सात लाख 38 हजार से शुरू होनी थी। मगर बोली लगाने वालों ने न्यूनतम बोली तक नहीं लगाई। उच्च अफसरों के निर्देश पर शीघ्र ही नीलाम को तारीख निश्चित कराई जाएगी।
ज्ञानचंद वर्मा, डिप्टी आरएमओ।