{"_id":"6897977cd1f17ae0ad0eceb6","slug":"the-arrest-of-the-accused-is-intensified-brajveer-is-given-the-command-of-gajraula-police-station-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141571-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरोपियाें की धरपकड़ तेज, ब्रजवीर को गजरौला थाने की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरोपियाें की धरपकड़ तेज, ब्रजवीर को गजरौला थाने की कमान
Sun, 10 Aug 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के बिठौरा कला गांव में मानसिक अस्वस्थ युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले आरोपियों की पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं थानाध्यक्ष को निलंबित करने के बाद एसपी ने एसआई ब्रजवीर सिंह को गजरौला थाने की कमान सौंपी है।
थाना गजरौला क्षेत्र के बिठौरा कला गांव में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे ग्रामीणों ने एक मानसिक अस्वस्थ युवक को चोर समझकर पकड़ लिया। युवक को खंभे से रस्सी बांधकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 और गजरौला पुलिस ने युवक को छुड़ाकर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया था। पीड़ित की पहचान थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज निवासी राजू के रूप में हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अफसरों की सख्ती के बाद गजरौला पुलिस ने मामले में पांच नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तत्काल एक्शन न लेने पर उच्चाधिकारियों को सूचना न देने पर एसपी अभिषेक यादव ने गजरौला थानाध्यक्ष जगदीप सिंह मलिक को निलंबित किया था। सख्ती के बाद पुलिस ने धरपकड़ करते हुए ओमप्रकाश, अजय निवासी बिठौरा कला और योगेश निवासी नवदिया घौंसू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इधर एसपी ने एसआई ब्रजवीर सिंह को थाने की कमान सौंपी है। थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।