फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The approach road to the bridge was washed away in the flood, pedestrians were troubled due to traffic stoppage

Pilibhit News: बाढ़ में बह गया पुल का संपर्क मार्ग, यातायात ठप होने से राहगीर परेशान

Mon, 22 Jul 2024 03:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 22 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
The approach road to the bridge was washed away in the flood, pedestrians were troubled due to traffic stoppage
शाहगढ़ क्षेत्र में पुल का कटा एप्रोच मार्ग। संवाद
पीलीभीत। बाढ़ के चलते तीन माह पहले बने पुल का संपर्क मार्ग बहने से यातायात ठप है। इसके चलते 20 गांवों के लोगों को आवागमन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि 13 दिन बीतने के बाद भी लोक निर्माण विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन


कलीनगर तहसील के अंतर्गत शाहगढ़ जाने वाले मार्ग पर शाहगढ़- मैलानी रेल खंड के निकट लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल का निर्माण कराया गया था। करीब चार करोड़ से अधिक की लागत से बने पुल से क्षेत्र के करीब 20 गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। बीते दिनों आई बाढ़ के चलते पुल के दोनों ओर का संपर्क मार्ग बह गया। इस वजह से लोग यहां से आवागमन नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

000
हरदोई ब्रांच नहर के रास्ते से गुजर रहे वाहन
पुल की एप्रोच रोड कटने से वाहनों का संचालन बंद है। ऐसे में लोग सकरिया क्षेत्र से असम हाईवे होकर हरदोई ब्रांच नहर के रास्ते से गुजरने के लिए मजबूर हैं। इस रास्ते से जाने पर दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है। समय अधिक लगने के साथ इससे ईंधन का खर्च भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

इन गांवों के लोग हो रहे परेशानकलीनगर से शाहगढ़ गांव के रास्ते असम हाईवे जाने वाले इस मार्ग से कलीनगर के अलावा विधिपुर, चांदूपुर, पुरैना, लोकाई, वीर खेड़ा, शाहगढ़, कटपुरा, सकरिया क्षेत्र के लोगों की आवाजाही रहती है। पुल का संपर्क मार्ग कटने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
000
ग्रामीण बोले, काम शुरू न होने से दिक्कत बरकरार

तीन माह पहले ही पुल बना था, बारिश में पुल के दोनों ओर का संपर्क मार्ग कट गया। 13 दिन बीतने के बाद भी मरम्मत न होने से परेशानी हो रही है। - राजेश वर्मा

-----
संपर्क मार्ग कटने से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। अंजान व्यक्ति भटकने के लिए मजबूर हैं। विभाग की ओर से कार्य शुरू न होने से समस्या बनी हुई है। - दीपक कुमार
000
वर्जन आएगा

शाहगढ़ क्षेत्र में पुल का कटा एप्रोच मार्ग। संवाद

शाहगढ़ क्षेत्र में पुल का कटा एप्रोच मार्ग। संवाद

शाहगढ़ क्षेत्र में पुल का कटा एप्रोच मार्ग। संवाद

शाहगढ़ क्षेत्र में पुल का कटा एप्रोच मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed