{"_id":"675f2069f3f1c3d7d20034db","slug":"the-annual-meeting-of-the-sugarcane-committee-is-being-postponed-due-to-fear-of-dispute-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-127315-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाद के डर से टाल रहे गन्ना समिति की वार्षिक बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाद के डर से टाल रहे गन्ना समिति की वार्षिक बैठक
Mon, 16 Dec 2024 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। गन्ना विभाग के अधिकारी और संचालक मंडल के पदाधिकारी विवाद होने के डर से गन्ना समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक नहीं कर रहे हैं। इससे किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
नियमानुसार सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक गन्ना सत्र शुरू होने से पहले हो जानी चाहिए थी। बैठक पहले इसलिए कराई जाती है कि किसान अपनी समस्याएं बता दें और अधिकारी गन्ना सत्र शुरू होने से पहले ही उन समस्याओं का निस्तारण कर दें। इस बैठक में गन्ना सत्र को सफल बनाने के संबंध में किसान सुझाव भी देते हैं।
समिति क्षेत्र में नया गन्ना सत्र माह नवंबर 2024 के प्रथम सप्ताह में शुरू हो गया था। जिम्मेदारों ने अब तक वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक कराना तो दूर, बैठक की तिथि भी घोषित नहीं की है। इससे गन्ना किसानों में रोष है।
विज्ञापन
बातचीत :
सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक करने में जिम्मेदार जानबूझकर विलंब कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। बैठक जल्द होनी चाहिए।- भजनलाल गंगवार, सिमरा अकबरगंज
नियमानुसार सत्र शुरू होने से पहले समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हो जानी चाहिए। सत्र शुरू होने से पहले बैठक न कराए जाने के मामले की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।- राकेश शर्मा, मोहल्ला बाजार कटरा
वर्जन :
वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक की तिथि समिति का संचालक मंडल तय करेगा।- राजेश कुमार, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति।