फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The administration is busy beautifying Neura Colony before the arrival of the Chief Minister, raising hopes.

Pilibhit News: सीएम के आने से पहले न्यूरिया कॉलोनी को संवारने में जुटा प्रशासन, जगी उम्मीदें

Fri, 17 Apr 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The administration is busy beautifying Neura Colony before the arrival of the Chief Minister, raising hopes.
संवाद न्यूज एजेंसी पीलीभीत/ न्यूरिया। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही न्यूरिया काॅलोनी और आसपास क्षेत्र की तस्वीर बदलने लगी है। खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधर रही है। साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त हो रही हैं। करीब 55 वर्षों का इंतजार खत्म होने की खुशी बंगाली और पूर्वांचल के परिवारों के चेहरे पर दिखने लगी है। चौक-चौराहों और घरों में होने वाली चर्चा में भौमिक अधिकार शामिल है। बंगाली समाज के कई लोगों की नागरिकता की आस पूरी होगी। जिले के विकास की तस्वीर और बेहतर होने की उम्मीद भी मुख्यमंत्री के दौरे से जगी है।
विज्ञापन

जिले में मझोला-न्यूरिया, शारदा डैम की तलहटी और अन्य स्थानों पर बंगाली समाज की बड़ी आबादी रहती है। वर्ष 1964 से 1971 के बीच पूर्वी पाकिस्तान से आए इन विस्थापित बंगाली परिवारों को करीब 55 वर्ष बाद जमीन का मालिकाना हक मिलने जा रहा है। कुछ परिवार 1959 में भी जिले में आए थे। वहीं उपनिवेशन के तहत पूर्वांचल के जिलों के परिवारों को भी पीलीभीत में अलग-अलग स्थानों पर बसाया गया था। इन परिवारों को भी भौमिक अधिकार मिलने वाला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन परिवारों से मुलाकात कर भौमिक अधिकार सौंपेंगे। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। मगर न्यूरिया काॅलोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल शिव मुक्ति मंदिर परिसर व काॅलोनी में तैयारियां जोरों पर हैं। सड़कोंं को सुधारा जा रहा है। साफ-सफाई और अन्य कार्य हो रहे हैं। हेलीपैड स्थल भी तय हो चुका है। न्यूरिया कॉलोनी के मुख्य स्वागत द्वार से जनसभा स्थल तक जाने वाली डामर सड़क के दोनों ओर समतलीकरण का कार्य जारी है। शुक्रवार को सीडीओ ने पंचायत भवन में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसमें राजस्व विभाग और पूर्ति विभाग की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed