फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The administration delivered relief material to the villagers of Gunhan village surrounded by floods

Pilibhit News: बाढ़ से घिरे गुनहान गांव के ग्रामीणों तक प्रशासन ने पहुंचाई राहत सामग्री

Sat, 06 Sep 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The administration delivered relief material to the villagers of Gunhan village surrounded by floods
बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के बाढ़  पीड़ितों को बांटे गए भजन के पैकेट। स्रोत संघ
कलीनगर। लगातार बारिश और शारदा नदी के बढ़े जलस्तर से घिरे गुनहान गांव के ग्रामीणों तक शुक्रवार को राहत सामग्री पहुंचाई गई। उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व सचिव राम केवल खुद नाव से शारदा पार पहुंचे और ग्रामीणों को राशन किट वितरित की।
विज्ञापन

नगरिया खुर्द ग्राम पंचायत में शारदा नदी के पार भी आबादी बसी है। लोग खेतों की रखवाली के लिए वहीं रहते हैं। चार दिन पूर्व नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से पूरा इलाका टापू में तब्दील हो गया था। नाव का संचालन बंद होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा का सामान लाने-ले जाने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


जलस्तर में गिरावट आने के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने राहत पहुंचाने के प्रयास तेज किए। इसी क्रम में राजस्व सचिव राम केवल नाव से शारदा पार पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों को खाद्य सामग्री की किट बांटी। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को लगातार निगरानी में रखा जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान तहसीलदार वीरेंद्र कुमार व ग्राम प्रधान विवेकानंद भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

अमरिया। तहसील क्षेत्र के जोशी कॉलोनी, टोंडरपुर, रानी कॉलोनी, भरतपुर, बहरुआ आदि में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से बरखेड़ा विधानसभा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, एसडीएम मयंक गोस्वामी, तहसीलदार विदेह सिंह, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र ने लगभग 600 पैकेट राहत सामग्री का वितरण किया। एसडीएम ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से राहत पैकेट के अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। संवाद



विधायक व एसडीएम ने बांटी राहत सामग्री
बीसलपुर। विधायक विवेक वर्मा व एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने शुक्रवार की शाम नाव से गांव बड़ेपुरा घारम जाकर सौ से अधिक बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। साथ में गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 75 लोगों को बुखार की दवाई दी l टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ, चंदन सिन्हा व फार्मासिस्ट रजत शर्मा शामिल रहे। संवाद



बाढ़ पीड़ितों को बांटे भोजन के पैकेट
बीसलपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव गोवल और भड़रिया में शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों को भोजन के पैकेट बांटे। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री आयुष मिश्रा, अशोक शर्मा, शरदपाल सिंह, अनिकेत पांडे, पंकज प्रजापति, नरेश शर्मा, प्रथमेश भारद्वाज, पंकज मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में भोजन के पैकेट बांटे। कार्यक्रम में भद्रपाल गंगवार, एकांक चंद्रा, प्रशांत कुमार, सुशील राजवंशी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा राजस्व प्रशासन की ओर से शुक्रवार को बढ़ेपुरा घारम, रसूला, कंधरापुर, भैंसटा जलालपुर और खानपुर वीरमपुर में दो हजार बाढ़ पीड़ितों को भोजन के पैकेट बांटे गए।
नायब तहसीलदार अवधेश कुमार ने बताया कि भोजन के पैकेट का वितरण प्रधान, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की मौजूदगी में किया गया। उधर, किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने शुक्रवार को ग्राम मुड़िया कुंडरी में बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर बाढ़ पीड़ितों को उनकी समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया। संवाद




एसएसबी की आरआरटी ने मोटरबोट से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बीसलपुर। 49वीं वाहिनी एसएसबी की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित बड़ेपुरा गांव में राहत अभियान चलाकर पीड़ितों तक सहायता पहुंचाई।

कमांडर अशोक कुमार के नेतृत्व में आरआरटी के जवान मोटरबोट से गांव में पहुंचे और जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की। इस पहल से बाढ़ से घिरे लोगों को आवश्यक वस्तुएं समय पर उपलब्ध हो सकीं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के बाहरी हिस्से में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के बाढ़  पीड़ितों को बांटे गए भजन के पैकेट। स्रोत संघ

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के बाढ़  पीड़ितों को बांटे गए भजन के पैकेट। स्रोत संघ

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के बाढ़  पीड़ितों को बांटे गए भजन के पैकेट। स्रोत संघ

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के बाढ़  पीड़ितों को बांटे गए भजन के पैकेट। स्रोत संघ

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के बाढ़  पीड़ितों को बांटे गए भजन के पैकेट। स्रोत संघ

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के बाढ़  पीड़ितों को बांटे गए भजन के पैकेट। स्रोत संघ

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के बाढ़  पीड़ितों को बांटे गए भजन के पैकेट। स्रोत संघ

बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के बाढ़  पीड़ितों को बांटे गए भजन के पैकेट। स्रोत संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed