फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The accused who snatched the mobile from the girl was caught

Pilibhit News: युवती से मोबाइल छीनने वाला आरोपी दबोचा

Sat, 25 May 2024 03:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
The accused who snatched the mobile from the girl was caught
पीलीभीत। निजी एजेंसी पर नौकरी करने जा रही महिला कर्मचारी से बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को छह घंटे के बाद मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम भीलैया निवासी ममता राजपूत ने बताया कि वह राजीव कॉलोनी में किराये के मकान में रहती हैं और बीसलपुर मार्ग पर स्थित एक बाइक की एजेंसी पर काम करती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वह पैदल ही शोरूम पर जाने के लिए निकलीं। जैसे ही वह बीसलपुर मार्ग पर पहुंचीं, तभी पीछे से आया एक बाइक सवार युवक उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें एक युवक दिखाई दिया, हालांकि उसका चेहरा स्पष्ट नहीं था। सीओ सिटी ने घटना के खुलासे के लिए सुनगढ़ी पुलिस के नेतृत्व में टीम गठित की।

प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने घटना के छह घंटे बाद एक सूचना के आधार पर बरहा रेलवे अंडरपास से आरोपी रतन कुमार निवासी ग्राम बरहा को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया। वह बाइक भी कब्जे में ले ली जिससे घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed