फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The accused was arrested along with the stolen bike.

Pilibhit News: चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The accused was arrested along with the stolen bike.
गिरफ्तार आरोपी बाइक चोर - पुलिस - फोटो : Self
पूरनपुर। चोरी की बाइक सहित पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार शाम को मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के अजय पांडेय की बाइक शेरपुर रोड पर एक फर्नीचर की दुकान के बाहर से चोरी हो गई थी। घटना समीप की एक अन्य दुकान के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने पीड़ित की ओर से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि बाइक को हजारा थाना के गांव बाजार घाट निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ काली और राज सिंह ने चोरी किया था। आरोपी बाइक को चोरी करने दूसरी बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। चोरी की बाइक और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी शातिर हैं। इससे पहले भी कुलविंदर के खिलाफ पांच और राज सिंह के खिलाफ चार बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed