{"_id":"675f20e6cadb044004039f28","slug":"the-accused-of-the-firing-case-was-challaned-on-the-suspicion-of-disturbing-the-peace-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-127344-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोलीकांड के आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोलीकांड के आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान
Mon, 16 Dec 2024 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। आरोप की पुष्टि न होने पर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पूर्व हिरासत में लिए गए गोलीकांड के आरोपी रविंद्र का रविवार को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। वहीं, गोली लगने से घायल किसान का अभी इलाज चल रहा है।
गांव बरखड़ा निवासी सूरजपाल 12 दिसंबर की रात गोली लगने से घायल हो गया था। घायल के भाई कोमल प्रसाद ने उसी दिन गांव के ही रविंद्र व एक अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी रविंद्र को उसी दिन हिरासत में ले लिया था। अस्पताल जाकर घायल के बयान दर्ज किए। घायल के विरोधाभासी बयानों के कारण अभी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने वाले कोमल प्रसाद को बयान लेने के सिलसिले में पिछले दो दिनों से कोतवाली बुला रही है, लेकिन कोमल प्रसाद बहाने बनाकर कोतवाली आने से कतराता रहा। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपी रविंद्र पर लगाए गए आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।