{"_id":"67572112a811e53ddc048e6a","slug":"the-accused-of-murdering-his-father-is-repenting-in-jail-told-his-wife-to-take-care-of-herself-and-the-child-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127020-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिता का हत्यारोपी जेल में पछता रहा... पत्नी से बोला- अपना व बच्चे का ख्याल रखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिता का हत्यारोपी जेल में पछता रहा... पत्नी से बोला- अपना व बच्चे का ख्याल रखना
विज्ञापन
पिता की हत्या का आरोपी पुत्र रवि यादव। स्रोत:पुलिस
पूरनपुर। पिता की हत्या करने वाला आरोपी पुत्र हवालात में पछता रहा है। उसने खाना खाने से भी इन्कार कर दिया। सोमवार सुबह जब पत्नी दो साल के बच्चे को लेकर उससे मिलने आई तो रो पड़ा। पत्नी से बोला कि पिता अब नहीं रहे, अपना और बच्चे का ख्याल रखना। पता नहीं कब जेल से बाहर आ पाऊं। पुलिस से कहा कि साहब गुस्से में पिता की हत्या कर दी, गलती हो गई। हालात ने जिंदगी बर्बाद कर दी। मेरे बगैर पत्नी और बच्चा कैसे रहेंगे।
मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी शिशुलाल उर्फ शिशुपाल की रविवार को उसके पुत्र रवि यादव ने लोहे की राॅड से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद रवि ने कोतवाली पहुंचकर गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने शिशुलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने रवि के घर के सामने रहने वाले उसके ताऊ सुरेश यादव की ओर से रवि के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शिशुलाल अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचकर, रवि और उसकी पत्नी रूबी को गालियां देता था। घर से भागने को कहता था। रविवार को भी शराब के नशे में शिशुलाल दोनों को बहुत देर तक गालियां देता रहा। साथ ही रवि को पत्नी के साथ घर से भगाने की जिद पर अड़ गया।
विज्ञापन
शुरू में रवि चुप रहा कि कहीं विवाद न बढ़ जाए। मगर जब शिशुलाल चुप नहीं हुआ तो रवि ने लोहे की रॉड लेकर पिता को डराने की कोशिश की ताकि विवाद टल जाए। इसके बाद रवि घर की छत पर चला गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि शिशुलाल ने छत पर पहुंचकर रवि पर लोहे की राॅड से हमले की कोशिश की। इस पर रवि ने राॅड को छीनकर पिता के सिर पर मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल को उसके घर में बक्से के नीचे से बरामद कर लिया। रवि का सोमवार को चालान कर दिया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।