फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The 1993 election saw a big game

सबसे बड़े मुकाबले का गवाह बना 1993 का चुनाव 

Sat, 21 Jan 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 21 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
12वें विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का जादू चला। तीन सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया जबकि पूरनपुर से जनता दल से वीएम सिंह जीते। पीलीभीत में विधानसभा चुनाव का यह सबसे बड़ा मुकाबला था। जिले की चार सीटों के लिए 105 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे जिनमें सर्वाधिक 50 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला शहर सीट हासिल करने के लिए था। इस चुनाव में शहर सीट पर भाजपा के बीके गुप्ता 45682 मत पाकर फिर विधायक बने। उन्होंने जनता पार्टी के रियाज अहमद को 17871 मतों से हराया। बरखेड़ा में भी भाजपा के किशनलाल 31085 मत पाकर छठी बार विधायक बने। उन्होंने जनता दल के पीतमराम को 8669 मतों से परास्त किया था। इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। बीसलपुर क्षेत्र में 19 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इसमें भाजपा के रामसरन वर्मा 39157 मत पाकर दोबारा विधायक बने। 22416 मत पाकर बीएसपी के अनीस अहमद दूसरे नंबर पर रहे। पूरनपुर में भी 23 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां जनता दल के वीएम सिंह 56352 मत पाकर विधायक बने।
विज्ञापन

वीएम सिंह को मिली सबसे बड़ी जीत
1993 के चुनाव में वीएम सिंह जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे। जनता ने उन्हें हाथों हाथ लिया। उन्हें 56325 मत मिले जो कुल मतदाताओं के लगभग 25 प्रतिशत थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी को 20705 मतों के अंतर से हराया जो जिले की सबसे बड़ी जीत थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed