{"_id":"588def4d4f1c1b2f3de8012f","slug":"the-1230-polio-booths-dose-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"1230 बूथों पर पिलाई गई पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1230 बूथों पर पिलाई गई पोलियो खुराक
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
1230 बूथों पर पिलाई गई पोलियो खुराक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार पोलियो दिवस पर जिले भर में बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने मोहल्ला फीलखाना स्थित बूथ पर एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर शुभारंभ किया। शाम चार बजे तक बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। बूथ के शुभारंभ अवसर पर सीएमओ ने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को हर हाल में पोलियो दवा पिलाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। कहा कि यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी, डीटीओ डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. वीपी कौशिक, यूनीसेफ डीएमसी वकील अहमद, बीएमसी गुलनाज आदि मौजूद रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले भर में 1230 बूथों पर पोलियो दवा पिलाई गई है। इस बार 364924 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से तीन फरवरी तक 733 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएगी। इसके अलावा 172 ट्रांजिट टीमें व 38 मोबाइल टीमें भी दवा पिलाने का कार्य करेगीं।
पूरनपुर। नगर व माधोटांडा ब्लाक सहित क्षेत्र के 303 पोलियो बूथों पर निर्धारित आयु के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। सीएचसी में एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम, कुर्रैया पीएचसी में जिला कार्यक्रम अधिकारी सर्वेश वर्मा ने बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर पोलियो बूथ का शुभारंभ कराया। एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि क्षेत्र के 97000 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक टीमें घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलाएंगी।
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने स्वास्थ्य केंद्र गेट पर बथ पर एक बच्चे को पोलियो दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सोमवार से अभियान में लगाए गए कर्मचारी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो दवा पिलाएगें।
विज्ञापन
माधोटांडा। पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका शमीम फातमा ने दवा पिलाई। बच्चों को हलवा बांटा गया। इस मौके पर रूबी, शाजिया, रीमा आदि मौजूद रहीं।