{"_id":"60998cce8ebc3e6a2a4080a1","slug":"tendua-terror-pilibhit-news-bly4462430158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में बंधी बकरी को उठा ल गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुशाला में बंधी बकरी को उठा ल गया तेंदुआ
विज्ञापन
अमरिया। दो माह से लगातार चहलकदमी कर रहा तेंदुआ सूरजपुर गांव में पशुशाला से बकरी को खींचकर ले गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और जानकारी जुटाई। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।
तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी मंगल सिंह ने बताया कि घर के बाहरी हिस्से में उनकी पशुशाला है। उसमें बकरी और भैंस बंधी हुई थी। करीब दो माह से तेंदुआ गांव के आसपास चहलकदमी कर रहा है। आबादी में भी कई बार आ चुका है। रविवार रात करीब आठ बजे वह खाना खाकर सोने चले गए। इसी बीच तेंदुआ पशुशाला से बकरी को खींच ले गया। पशुओं का शोर सुनकर बाहर निकले तो तेंदुआ बकरी को खींचकर ले जाता दिखा। शोर पर ग्रामीण जमा हुए। मगर तेंदुआ निकल गया था। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। यह भी बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ एक बकरी को निवाला बना चुका है। रेंजर सतेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर वन दरोगा सोनी सिंह को टीम के साथ मौके पर भेजा था। तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। मुआवजे की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी है। ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा गया है। निगरानी बढ़ा दी गई है।