{"_id":"5f65069d8ebc3e6d7410b4f1","slug":"tendua-terror-pilibhit-news-bly4203147188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराही में तेंदुआ दो बकरियों को मारकर खा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराही में तेंदुआ दो बकरियों को मारकर खा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। बराही रेंज के जंगल के बाहर हाथियों के साथ अब बाघ और तेंदुए की दहशत भी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार रात जंगल से बाहर निकला तेंदुआ राजपुर सिमरा गांव की सीमा में पहुंचा गया। यहां श्यामराज के घर में घुसकर दो बकरियों को उसने अपना निवाला बना लिया।
टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत दो दिन पूर्व शारदा नदी को पार करके दो नेपाली हाथी बराही जंगल के रास्ते उत्तराखंड की ओर निकल गए। इससे पहले ही हड़कंप मचा है। एक दिन पूर्व बराही रेंज से सटे रामकोट गांव की सीमा में बाघ ने हमलावर एक गाय को अपना निवाला बनाकर दूसरे बछड़े को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इधर बृहस्पतिवार रात राजपुर सिमरा गांव की आबादी में पहुंचे तेंदुए ने दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया। आहट पर उठे परिजनों के शोर शराबा करने पर तेंदुआ घर से भाग गया। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इधर बाघ और तेंदुए की लगातार बढ़ रही सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। रेंजर डीके गोयल ने बताया कि तेंदुए को देखते हुए उस क्षेत्र में वनकर्मियों की सक्रियता बढ़ा दी गई है।