{"_id":"5dbc71688ebc3e93b65d7183","slug":"tendua-pilibhit-news-bly382406283","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने मंदिर परिसर में घुसकर कुत्ते को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने मंदिर परिसर में घुसकर कुत्ते को बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबटांडा/पीलीभीत। बराही रेंज के जंगल से बाहर निकला तेंदुआ गुरुवार रात मकरंदपुर चौवान गांव के निकट पहुंच गया। यहां अंजनिया बाबा मंदिर परिसर में घुसकर पालतू कुत्ते को उठा ले जाकर पास के खेत में निवाला बना लिया। मंदिर के पुजारी बुद्धगिरी की सूचना पर क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
बराही रेंज के बाहर सीमावर्ती इलाके में तो पिछले डेढ़ साल से तेंदुओं की दहशत है। अब तक कई दर्जन मवेशियों को निवाला बना चुके हैं। इसके अलावा मझारा, धुरिया पलिया, बराही, बसंतपुर नौनेर गांव के आसपास भी तेंदुए की दहशत बढ़ने लगी हैं। इधर गुरुवार रात क्षेत्र के मकरंदपुर चौवान गांव के निकट अंजनिया बाबा मंदिर स्थित है। पुजारी बुद्धगिरी रात को मंदिर परिसर में ही रुकते हैं। उनका एक पालतू भी था। गुरुवार आधी रात के बाद खेतों की ओर चहलकदमी कर रहा तेंदुआ मंदिर के निकट पहुंच गया। परिसर में बैठे कुत्ते पर नजर पड़ते ही तेंदुआ वहां पहुंचा और कुत्ते को उठा ले गया। पास के खाली पड़े खेत में ले जाकर निवाला बना लिया। आहट पर पुजारी जाग गए, शोर शराबा कर तेंदुए को खदेड़ दिया और जानकारी वन विभाग को दी। शुक्रवार को वन वाचरों ने मौके पर पहुंचकर औपचारिकता निभाई।
सूचना पर वनकर्मियों को भेजा गया था। मौके से तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस हुए है। निगरानी बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय लोगों को भी सतर्क किया गया है।
- वशिष्ट कुमार, वन दरोगा, बराही रेंज