{"_id":"5dbb91068ebc3e015255b6c0","slug":"tendua-pilibhit-news-bly3822808193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर जुताई कर रहे किसान पर तेंदुए ने लगाई छलांग, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर जुताई कर रहे किसान पर तेंदुए ने लगाई छलांग, बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला/पीलीभीत। बुधवार शाम जंगल सीमा से सटे इलाके में खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे किसान पर अचानक तेंदुए ने छलांग लगा दी। हमले में किसान बाल-बाल बच गया। किसान के मुताबिक एक साथ दो तेंदुए चहलकदमी कर रहे थे। किसान ट्रैक्टर दौड़ाकर गांव की ओर पहुंचा और घटना की जानकारी वन विभाग को दी।
ठंड की दस्तक के साथ ही टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर तेंदुओं और बाघों की चहलकदमी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से अधिकांश इलाकों में तेंदए की मौजूदगी देखी जा रही है। इधर बानगंज निवासी किसान भजन सिंह ने बताया कि उनका खेत जंगल सीमा से सटे इलाके में है। बुधवार शाम करीब छह बजे खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी बीच जंगल से दो तेंदुए बाहर निकल आए। इसमें एक तेंदुआ झाड़ियों में होकर उनके खेत में पहुंच गया और अचानक ट्रैक्टर पर बैठे किसान पर छलांग लगा दी। हालांकि हिम्मत कर किसान ने अपना बचाव कर लिया। इसके बाद बाघ आगे की ओर निकल गया। किसान की नजर दो तेंदुओं पर पड़ी तो पसीना छूट गया। दहशत के चलते ट्रैक्टर को दौड़ाकर गांव की ओर पहुंचे किसान ने ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण जमा हुए और फटाखे व शोरशराबा कर तेंदुओं को जंगल की ओर वापस किया। सूचना के बाद गुरुवार को क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
सूचना के बाद वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। मौके पर बाघ के न होकर तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस हुए है। छलांग लगाने की बात को स्वीकार नहीं किया जा सकता। - सत्यवीर सिंह संधू, बीट इंचार्ज, गढ़ा बीट, माला रेंज