फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tender canceled without taking out budget, now exercise again

Pilibhit News: बिना बजट निकाले टेंडर निरस्त, अब फिर से कवायद

Wed, 11 Oct 2023 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tender canceled without taking out budget, now exercise again
माला रेंज में जंगल किनारे लगा जाल । संवाद
पीलीभीत। जंगल के किनारे गांवों को सुरक्षित करने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रशासन जाल बंदी कराने की तैयारी बीते छह माह से कर रहा है। पहले बिना बजट जारी हुए ही इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया था, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। अब जब आपदा राहत से भारी भरकम बजट जारी किया गया तो एक बार फिर टेंडर निकाले गए हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र से बाहर लगातार बाघों की चहलकदमी जारी है। इसमें सबसे अधिक जंगल किनारे के गांव प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर अधिकारी बीते करीब छह माह से जाल बंदी कराने का आश्वासन दे रहे हैं। यह आश्वासन मात्र कागजों तक ही सीमित रह गया है। लापरवाही का आलम यह है कि अधिकारियों ने बिना बजट के ही इस काम के लिए टेंडर निकाल दिया। जब टेंडर खुलने की नौबत आई तो बजट के अभाव में इसे निरस्त कर दिया गया। ऐसे में जाल बंदी का काम शुरू ही नहीं हो सका।
विज्ञापन

अब एक बार फिर से अधिकारियों ने माला, बराही और महोफ रेंज के जंगल से लगे क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक जाल बंदी के लिए टेंडर निकाले हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए आपदा राहत से सात करोड़ से अधिक की धनराशि दी गई है। यह टेंडर अब 18 अक्तूबर को खोले जाने हैं। उधर, अधिकारियों की ओर से कागजों में काम होने और कोरे आश्वासन से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों को बाघों के आतंक से राहत नहीं मिल पा रही है। अब देखना यह है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो पाती है कि इस बार भी निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माला, बराही और महोफ में काम के लिए प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होने के बाद पहले माला रेंज से जाल को लगाने का काम शुरू किया जाएगा। - नवीन खंडेलवाल, डीडी, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed