फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ten schools will be connected with modern education system

Pilibhit News: आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ेंगे दस स्कूल

Sun, 07 May 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ten schools will be connected with modern education system
- छात्र-छात्राओं को होगा लाभ, पीएम श्री योजना के तहत होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिलेे के दस विद्यालयों की दशा सुधरेगी। इनके नाम शासन को भेजे गए हैं। छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति से जुड़ने का मौका मिलेगा। विद्यालयों के भवनों को विकसित किया जाएगा और इंटरनेट जैसी सुविधाएं भी होंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि सत्यापन पूरा होने और बजट आकलन करने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

पांच सितंबर 2022 को पीएम श्री योजना की शुरुआत हुई थी। प्रत्येक ब्लॉक से अधिकतम दो और न्यूनतम एक विद्यालय को इसके लिए चयनित किए जाने का प्रावधान है। करीब एक सप्ताह पहले जिले के सात ब्लॉकों में सिर्फ दस विद्यालयों के नाम भेजे गए। इन विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं भी होंगी, जिससे बच्चों को नई शिक्षा नीति से जोड़ा जाए और उनके शैक्षिक स्तर में सुधार हो सके। इनके भवनों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिसमें नई तकनीक, इंटरनेट सुविधा, डिजिटल बोर्ड, स्मार्ट कक्षाएं, आर्ट रुम, खेल संबंधी सामग्री मौजूद होगी।
विज्ञापन


यह विद्यालय किए गए हैं शामिल
- प्राथमिक विद्यालय दुबे
- प्राथमिक विद्यालय गौरिया
- प्राथमिक विद्यालय प्रथम बिलसंडा
- प्राथमिक विद्यालय खजुरिया पचपारा
- प्राथमिक विद्यालय प्रथम पूरनपुर
- प्राथमिक विद्यायल रोहनिया
- उच्च प्राथमिक विद्यालय गिधौर
- उच्च प्राथमिक विद्यालय गौनेरीबाड़ी
- उच्च प्राथमिक विद्यालय खासपुर

स्कूलों की सूची निदेशालय को भेजी गई है। विभागीय मानकों का सत्यापन होने के बाद काम शुरु कराया जाएगा।- अमित कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed