फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Temperature dropped due to rain, weather became pleasant

Pilibhit News: बारिश से गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहाना

Mon, 03 Jun 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain, weather became pleasant
शनिवार की देररात आयी आंधी से कलेक्ट्रेट परिसर में गिरा पेड़ । संवाद
पीलीभीत। शनिवार रात आंधी आने के बाद हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार को भी दिन में बादल छाए रहे व तेेज हवा चलती रही। अचानक बदले मौसम से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार को रात करीब नौ बजे आंधी के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवाओं ने तराई के जिले का मौसम बदल दिया। जहां एक ओर दिनभर लोग तेज धूप और उमस से परेशान थे, बूंदाबांदी से उन्हें काफी राहत मिली। आंधी की वजह से आम की फसल को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

इधर, रविवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे व ठंडी हवा चलती रही। बीच-बीच में सूरज ने जोर लगाया पर बादलों के बीच में धूप दब कर रह गई। दोपहर तीन बजे धूप निकली तो सूरज की किरणों में कोई खास तेजी नही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार का दिन होने के साथ मौसम के इस बदलाव के कारण काफी दिनों बाद दोपहर में बाजार में रौनक दिखी। अधिकतम 39.1 व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि मंगलवार तक ऐसे ही बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अगले दो दिनों में आंधी भी आ सकती है।


-
आंधी से जगह-जगह टूटकर गिरे पेड़
शनिवार शाम को आई आंधी से जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। टनकपुर रोड, नेहरू पार्क के सामने, एसपी कोठी के पास, डीएम आवास के सामने, यशवंतरी मंदिर के पास, चंदोई, ड्रमंड कॉलेज आदि इलाकों में पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन में दिक्कत आई। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed