फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tehsildar and CO will check the houses of license holders

लाइसेंस धारकों की जांच करेंगे तहसीलदार और सीओ

Wed, 03 Aug 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar and CO will check the houses of license holders
लाइसेंस धारकों के घरों की जांच करेंगे तहसीलदार और सीओ
विज्ञापन

पीलीभीत। जहानाबाद में आतिशबाजी से हुए हादसे के बाद डीएम पुलकित खरे और एसपी दिनेश कुमार पी. ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया है। संबंधित तहसीलदार और सीओ आतिशबाजी के लाइसेंस धारकों के यहां निरीक्षण करेंगे। दुकान पर मानक देखने के साथ ही आतिशबाजी के लाइसेंस धारकों के घर भी चेक किए जाएंगे।
इससे आगे कोई हादसा न हो सके। अगर किसी लाइसेंस धारक के घर पर आतिशबाजी मिलती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी दिनेश कुमार पी. ने बताया कि जिले भर के लाइसेंस धारकों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी लाइसेंस धारक के घर पर आतिशबाजी मिलती है, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

------------
विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के उल्लंघन का दर्ज होगा मुकदमा
प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक सिर्फ 15 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री रखने और पटाखे तैयार करने का लाइसेंस था। जिस चौहद्दी के लिए लाइसेंस दिया गया उससे अलग कारोबारी ने अपने घर पर विस्फोटक सामग्री रखी और पटाखों का बड़ी मात्रा में भंडारण करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की, जिसमें पता चला है कि घर से ही आतिशबाजी का कारोबार हो रहा था। यह लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन है। इसलिए विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - पुलकित खरे, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed