फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager was murdered due to love affair, accused arrested

Pilibhit News: प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी किशोरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 May 2024 09:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Teenager was murdered due to love affair, accused arrested
प्रेंस कांफ्रेस में जानकारी देते एएसपी विक्रम दहिया । स्रोत - पुलिस
मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की थी चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

सिपाही समेत बाकी तीन लोगों को पुलिस ने दी क्लीन चिट
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। किशोरी की हत्या कर शव दफनाने के मामले में पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी की जान ली गई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसमें उसका कहना था कि वह अपने पति के साथ नेपाल में भट्ठे पर काम करती है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपने दादा-दादी के साथ गांव में ही रहती थी।
विज्ञापन

गांव की ही उसकी दो सहेलियां परेवा वैश्य चौकी पर तैनात (फिलहाल मुरादाबाद में तैनात) सिपाही राजकुमार से उसकी पुत्री के मोबाइल पर बात करतीं थीं। जिसमें गांव का ही साहिम नाम का युवक उनकी मदद करता था। किशोरी की मां का आरोप था कि अप्रैल में साहिम ने सिपाही राजकुमार और सहेलियों की मदद से उसकी पुत्री की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं दादा-दादी को वरगलाकर शव को भी दफन करवा दिया। महिला का कहना था कि जब कुछ दिन बाद उन्होंने अपनी पुत्री का मोबाइल सही कराया, तो उसमें सिपाही राजकुमार और उसकी पुत्री की एक सहेली की फोटो और वीडियो दिखाई दिए। जिसके बाद उनका शक गहरा गया। वह एसपी से मिलीं।
सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि आरोपी साहिम ने पूछताछ में बताया कि उसका किशोरी से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ईद की अगली रात 11 बजे उसे मिलने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह समय से ही पहले ही पहुंच गया। जहां उसने देखा कि दो लड़के किशोरी के कमरे से निकल कर भाग रहे हैं।
जब उसने किशोरी से उनके बारे में पूछा तो वह खामोश रही। इस पर वह अपना आपा खो बैठा और उसने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया इस मामले में आरोपी साहिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

-
सिपाही को दिया अभयदान
मृतका की मां ने सिपाही राजकुमार पर भी आरोप लगाए थे। बावजूद इसके उसे क्लीन चिट दे दी गई। इसके अलावा किशोरी की दो सहेलियों के बारे में भी कुछ नहीं कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed