{"_id":"68472d846de61ba1300e52aa","slug":"teenager-tried-to-rape-a-3-year-old-girl-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137497-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने की दुष्कर्म की कोशिश
Tue, 10 Jun 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। एक गांव निवासी किशोर ने तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के चीखने-चिल्लाने पर पहुंची मां ने उसे बचाया। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी के पिता ने उन्हें तमंचा दिखाकर धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।
कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी तीन वर्ष की पुत्री के साथ गांव के 14 वर्षीय बच्चे ने दुष्कर्म की कोशिश की। जब वह घटना की शिकायत करने आरोपी के घर गईं तो उसके पिता ने तमंचा दिखाया और रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
डर की वजह से वह चार दिन तक घर से नहीं निकलीं। मौका मिलने पर रविवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोर और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है। संवाद