फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager raped on the pretext of marriage, report filed, accused arrested

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped on the pretext of marriage, report filed, accused arrested
बिलसंडा। शादी का झांसा देकर एक युवक ने किशोरी को फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हुई तो परिजन को पता लगा और पूरा मामला खुला और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उनकी बेटी को सपने दिखाए और झांसा देकर संबंध बना लिए। रिश्तेदारी की वजह से किशोरी का उनके घर आना जाना था। मामला तब खुला जब किशोरी गर्भवती हुई। इस पर तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को गांव का ही रहने वाला एक रिश्तेदार युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। आरोप है पीड़िता को तीन माह तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अपने घर शादी का झांसा देकर रखा। चार दिन पूर्व ही युवक व उसके घर वालों ने उसे मारपीट कर पुत्री को घर से निकाल दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि युवक समेत उसके परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed