फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager kidnapped at gunpoint

Pilibhit News: तमंचे के बल पर किया किशोरी का अपहरण

Mon, 11 Sep 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 11 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped at gunpoint
बीसलपुर। कोतवाली के एक गांव में रविवार रात एक युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर युवक ने तमंचे की बट से प्रहार कर किशोरी को घायल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण ने बताया कि रविवार रात लगभग 11 बजे घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। उसी समय गांव के एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने बरामदे में सो रही उनकी 16 वर्षीया पुत्री का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। विरोध करने पर युवक ने किशोरी को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

युवक जाते समय बरामदे में खूंटी पर टंगी उनकी पेंट की जेब से 35000 रुपये भी ले गया। खटपट की आवाज सुनकर जब तक घर वाले जागे, तब तक युवक उनकी पुत्री को ले जा चुका था। घर वाले पीछे गए तब युवक उनकी पुत्री को अपनी पशुशाला में लेकर पहुंचा था। घर वालों को देखकर युवक भाग गया। घर वाले किशोरी को साथ ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण ने सोमवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर देने का प्रयास किया लेकिन कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया। उसके बाद ग्रामीण ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश शुक्ला को इस बाबत प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इममें गांव के ही अंकुर सिंह को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed