फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager drowns to death in river

Pilibhit News: किशोर की नदी में डूबकर मौत

Wed, 10 Jun 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns to death in river
यश पाल का फाइल फोटो - फोटो : रामेश्वर दास
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव भदारी में मंगलवार की शाम एक किशोर की नदी में डूब कर मौत हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भदारी के पूर्व प्रधान महेंद्र पाल का 14 वर्षीय पुत्र यशपाल अपने अन्य साथियों के साथ मंगलवार की शाम गांव के पीछे से गुजर रही कटना नदी में नहाने गया था। नदी के किनारे पहुंच कर सभी नहाने लगे। इसी बीच यशपाल का पैर गड्ढा होने के चलते फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। इसके बाद घबराकर सभी घर आ गए। काफी देर बाद महेंद्र पाल ने जब अपने बेटे यशपाल के बारे में जानकारी की तो एक अन्य किशोर ने हादसे के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस पर परिवार वाले आनन-फानन में गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कटना नदी में डूबे यशपाल को बाहर निकाला। जिंदा होने की आस में परिजन सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed