फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager drowned in Hardoi branch canal while taking bath

बाइफरकेशन में नहाते समय हरदोई ब्रांच नहर में डूबा किशोर

Fri, 17 Jun 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in Hardoi branch canal while taking bath
हरदोई ब्रांच नहर में किशोर की तलाश करते ग्रामीण। - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। बाइफरकेशन में हरदोई ब्रांच नहर में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत हो गई। साथ में नहा रहे दोस्तों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर नहर को बंद कराया गया। करीब एक घंटा तक खोजबीन के बाद भी किशोर नहीं मिल सका। परिजन खोजबीन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा गांव निवासी अकील अहमद का 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ गांव के ही अपने दोस्तों के साथ बुधवार करीब दो बजे बाइफरकेशन नहाने पहुंचा था। हरदोई ब्रांच नहर में नहाते समय अचानक किशोर डूबने लगा। साथियों ने जब उसे डूबता हुआ देखा तो खलबली मच गई। पुल पर मौजूद सिंचाई कर्मियों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम संदीप यादव, इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। नहर को बंद कराया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक किलोमीटर तक नहर में किशोर की तलाश की जाती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। कैफ अपने तीन भाई और तीन बहनों में पांचवें नंबर का है। पिता की भी पांच वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। किशोर की मां फरहाना का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर बंद कराने को लेकर परेशान दिखे परिजन
किशोर के डूबने की सूचना के बाद परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शुरुआत में एसडीएम संदीप यादव के सिंचाई अभियंताओं से बातचीत के बाद नहर को बंद कराया, लेकिन एक घंटा बीतते ही नहर को दोबारा खोलना शुरू कर दिया गया। उस समय परिजन नहर में ही खोजबीन कर रहे थे। सिंचाई कर्मियों के सामने परिजन गुहार लगाने लगे। हालांकि एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद नहर को आधा ही खोला गया।
नहाते समय किशोर डूब गया, तलाश शुरू कराई गई है। देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका है। -सुरेंद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर, माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed