{"_id":"661d229093a9240dd402804d","slug":"teenager-brutally-murdered-post-mortem-report-shows-18-injuries-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114830-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बेरहमी से की गई किशोर की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आईं 18 चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बेरहमी से की गई किशोर की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आईं 18 चोटें
विज्ञापन
- नामजद आरोपी गजरौला पुलिस की गिरफ्त से बाहर
-रविवार की सुबह गेहूं के खेत में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/गजरौला। गेहूं के खेत में मिले किशोर की बेरहमी से पीटने के बाद गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। शरीर में 18 चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस के हाथ अब तक कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सके है।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बिठौरा कलां निवासी श्रवण कुमार के 17 वर्षीय पुत्र कपिल का शव गांव के ही रामस्वरूप के गेहूं के खेत में रविवार को पड़ा मिला था। जानकारी पर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंच थे। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किशोर के शरीर पर 18 जगहों पर चोटों के निशान थे। इतना ही नहीं किशोर के शरीर के कई अंगों को कई जगहों से तोड़ा गया। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के कल्लू नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मगर दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग सका। थानाध्यक्ष रूपा बिष्ट ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।