फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenage girls and women sang songs of Sawan while swinging

Pilibhit News: किशोरियों, महिलाओं ने झूला झूलते हुए गाए सावन के गीत

Sun, 27 Jul 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teenage girls and women sang songs of Sawan while swinging
बीसलपुर में हरियाली तीज पर झूला झूलती किशोरी। संवाद
पीलीभीत। हरियाली तीज शहर सहित जिले में उत्साह से परंपरागत ढंग से मनाई गई। किशोरियों, महिलाओं ने हाथों पर कलात्मक मेहंदी रचाई। शृंगार करके नए परिधान धारण कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही झूला झूलते हुए सावन के लोकगीत गाए। इस अवसर पर बीसलपुर में मेला लगा। मेले में पहुंचकर महिलाओं ने खरीदारी करने के साथ ही खानपान की चीजों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही घरों में त्योहार की तैयारियां होने लगीं। महिलाओं ने पूजा अर्चना के उपरांत घरों पर विभिन्न पकवान तैयार किए। शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। साथ ही झूला झूलने का आनंद लिया। अन्य मंदिरों में भी पूजन करने के लिए तमाम महिलाएं पहुंचीं। शाम को किशोरियों, युवतियों ने सज-धजकर एक दूसरे के घरों पर जाकर हरियाली तीज की एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

बीसलपुर। महिलाओं ने व्रत रहकर पूजा अर्चना की। प्रसाद चढ़ाया और मनौती मानी। कुछ महिलाओं ने झूला झूलकर और सावन गीत गाकर पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। महिलाओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। नगर के होली चौराहे पर इस मौके पर मेला भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में महिलाओं से संबंधित सामग्री की दुकानें सजीं। मेले में लगे खेल तमाशों में बच्चों ने जमकर लुत्फ लिया। चुर्रा सकतपुर, दियोरिया, बमरोली, मानपुर, टिकरी, जसौली, अमृता खास, खनका, भीकमपुर, गुलैंदा, माधवपुर, मकरंदपुर, पिपरिया, रंभोजा आदि स्थानों पर भी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed