फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenage girl kidnapped and raped, handed over to child welfare committee

Pilibhit News: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, बाल कल्याण समिति को सौंपा

Sun, 14 Jul 2024 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl kidnapped and raped, handed over to child welfare committee
घुंघचाई। किशोरी का घर से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी के कर्मचारियों को बुलाकर किशोरी उनके हवाले कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि आठ जुलाई को वह परिवार के साथ धान की रोपाई करने गया हुआ था। पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक अपने बहनोई व अन्य रिश्तेदारों के साथ घर पहुंचा। आरोप है कि जबरन किशोरी का अपहरण कर आरोपी किशोरी को अपने घर ले गया। जहां दो दिन घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी के कर्मचारियों को बुलाकर किशोरी को उनके हवाले कर दिया। 11 जुलाई को सूचना मिलने पर पीड़ित अपनी पुत्री को बाल कल्याण समिति से घर लाया। जहां किशोरी ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिवार को दी। पीड़ित अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंचा और मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इधर, पुलिस ने पीड़ित के घर पहुंचकर अन्य जानकारी भी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुष्कर्म पीड़िता के आरोपी का किया चालान

पूरनपुर। बाढ़ पीड़ित युवती से दुष्कर्म के आरोपी घुंघचाई थाना गांव भैंसासुर निवासी हरीबाबू पासवान का हजारा पुलिस ने चालान कर दिया।
घटना एक दिन पहले शारदा नदी किनारे के एक गांव की है। गांव पहुंचे आरोपी ने पीडि़ता के पति की गैरमौजूदगी में उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता के शोर-शराबा पर एकत्र हुए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर हजारा पुलिस ने आरोपी हरीबाबू के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। हजारा पुलिस ने आरोपी हरीबाबू पासवान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी अपने आप को एक राजनीतिक पार्टी का नेता बताता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed