{"_id":"66026c3811007bfb980142ce","slug":"teenage-died-as-bike-collides-with-tree-on-holi-in-pilibhit-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: पीलीभीत में होली के दिन पेड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: पीलीभीत में होली के दिन पेड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत, साथी घायल
Tue, 26 Mar 2024 12:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Mar 2024 12:03 PM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में होली के दिन तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक आमडार के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
थाना बरखेड़ा के गांव दौलतपुर पट्टी निवासी सुमित (16) पुत्र अरविंद कुमार सोमवार की दोपहर एक बजे गांव के ही साथी सुमित (14) पुत्र गंगशरण के साथ नगरा चौराहे पर गया था। वहां से वापस आते समय आमडार के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गजरौला भेजा। इलाज के दौरान सुमित पुत्र अरविंद की मौत हो गई। वहीं दूसरे सुमित का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक की मां अनुपम पिछले 12 वर्षों से दौलतपुर में रह रही हैं। पति की मौत के बाद अनुपम ही बच्चों की परवरिश कर रहा है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।