{"_id":"665db77e859681e10f0f5aab","slug":"teen-missing-under-mysterious-circumstances-family-suspects-kidnapping-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117330-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोर रहस्यमय हालात में लापता, घर वालों को अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोर रहस्यमय हालात में लापता, घर वालों को अपहरण की आशंका
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के गांव सोरहा का एक किशोर रहस्यमय हालात में लापता हो गया। घर वालों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
गांव सोरहा निवासी नन्ही देवी पत्नी कुंवरसेन ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार 29 मई को पूर्वाह्न 11 बजे खेलने की बात कहकर घर से गया था और वापस नहीं आया। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तभी उन्होंने रविवार को देर शाम कोतवाली में तहरीर दे दी। साथ ही पुत्र के अपहरण की आशंका जताई।
नन्ही देवी ने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि नन्ही देवी की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में आरोपी को अज्ञात बताया गया है। कोतवाल ने यह भी बताया कि किशोर के गायब होने की सूचना समीपवर्ती जिलों के सभी थानोंं को भी दे दी गई है।