फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teen dies after being hit by a train

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Mon, 09 Dec 2024 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after being hit by a train
पीलीभीत। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नवादा महेश निवासी किशोर की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनोंं ने किशोर के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कही।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा के गांव नवादा महेश निवासी घासीराम ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र ओमपाल मानसिक रूप से अस्वस्थ है। रविवार की दोपहर तीन बजे परिवार के सभी लोग किसी काम से गए थे। इसी दौरान वह गांव के पूरब स्थित पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर चला गया।
विज्ञापन

बीसलपुर की ओर जा रही पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी लगने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे की वजह से शाहजहांपुर को जाने वाली ट्रेन भी करीब आधे घंटे के लिए प्रभावित हुई। शव को टिकरी के पास स्थित गेट पर रखवा दिया गया। मामले की जानकारी जीआरपी व आरपीएफ को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed