फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teams remained alert regarding elephants for the second day

Pilibhit News: हाथियों को लेकर दूसरे दिन भी अलर्ट रहीं टीमें

Sun, 29 Dec 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teams remained alert regarding elephants for the second day
पीलीभीत। पीटीआर में नेपाली हाथियों की दस्तक के बाद अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को दो रेंज की टीमें सतर्क रहीं। हाथियों के उत्तराखंड और पीटीआर की सीमा में डेरा जमाए होने की बात सामने आई है। इसको लेकर महोफ रेंज की टीम दिनभर निगरानी में जुटी रहीं। जंगल सफारी के चालकों को भी जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नेपाल से निकलकर दुधवा के रास्ते पांच नेपाली हाथी पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पहुंच गए। शुक्रवार को हाथी महोफ रेंज में स्थित पर्यटन स्थल चूका बीच की पार्किंग स्थल के करीब पहुंच गए थे। इससे टाइगर रिजर्व प्रशासन में हड़कंप मच गया था। सतर्कता बढ़ाकर निगरानी शुरू की गई। करीब आधा घंटे तक पर्यटन को भी रोका गया था। इसके बाद हाथी उत्तराखंड की ओर निकल गए थे।
विज्ञापन

हाथियों की चहलकदमी के चलते शनिवार को भी वनकर्मी अलर्ट रहे। अफसरों के निर्देश पर महोफ और बराही रेंज की टीम को अलर्ट किया गया। शनिवार को हाथी उत्तराखंड और महोफ की सीमा से सटे सेमलकुआ के नजदीक डेरा जमाए रहे। इसके चलते टीम दिन भर सतर्क रही। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय टीम को लगातार निगरानी कर हाथियों की चहलकदमी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed